सोयाबीन की फसल ने किसानों की बढ़ाई चिंता, 50 से 65 किलो प्रति बीघा तक रह गया उत्पादन

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
पीपलखेड़ा कला। इस वर्ष कम बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते ग्राम पीपलखेड़ा कला क्षेत्र में सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार खेतों में सोयाबीन का उत्पादन बेहद कम निकल रहा है। कई किसानों के खेतों में प्रति बीघा मात्र 50 से 65 किलो तक ही सोयाबीन का उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल की बढ़वार और उत्पादन दोनों प्रभावित हुए हैं। फसल में उम्मीद के मुताबिक फलियां और दाना नहीं बन पाया, जिसके चलते उत्पादन में भारी गिरावट आई है। खेती में लगी लागत निकालना भी किसानों के लिए मुश्किल दिखाई दे रहा है।कम बारिश को देखते हुए विदिशा जिले को कम वर्षा वाले जिलों में शामिल किया गया है। किसानों का कहना है कि सोयाबीन में फली तो लगी लेकिन वह पूछी रह गई है भारी नहीं है  बाद किसानों को उम्मीद है कि शासन-प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सोयाबीन फसल का सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर किसानों को राहत उपलब्ध कराई जाए
किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पीपलखेड़ा कला सहित प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र फसल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं सोयाबीन की फसल बीमा राशि दिलाई जाए। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान की स्थिति में बीमा राशि मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिल सकेगी और आगामी कृषि कार्य के लिए सहारा मिलेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper