दिल्ली के वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष कार्यक्रम, संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने की शिरकत
पत्रकार:-खुशबू श्रीवास्तव
नई दिल्ली। दिल्ली के वेंकटेश्वर मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना सहित कई संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में जगतगुरु वाल्मीकि पीठ दिल्ली के श्री कृष्ण विद्यार्थी जी महाराज, पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय संत ‘एक तू ही जयगुरुदेव’ सद्गुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब, राष्ट्रीय अध्यक्ष बालयोगी मौनी ब्रह्मचारी महंत श्री यशवर्धन महाराज साहेब, राष्ट्रीय महासचिव साध्वी श्री अनंता देवी, सफाई आयोग दिल्ली के सदस्य सुशांत सागर गोल्डी, ज्ञानी जी तथा बड़े हनुमान मंदिर दिल्ली के महंत अमन जी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस दौरान संतों एवं अतिथियों ने धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं ने समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।
वेंकटेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

