नए कार्यालय के शुभारंभ पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मरकाम ने दी शुभकामनाएं

  • Share on :

इंदौर। रणजीत टाइम्स के नए कार्यालय के अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मरकाम ने रणजीत टाइम्स से जुड़े दौलत सिंह जी एवं रेणु कैथवास से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए कार्यालय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मरकाम ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक एवं जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी समाचारों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी पत्रकारों तक पहुंचाएंगे, ताकि जनता की समस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।
इस अवसर पर रणजीत टाइम्स की टीम ने उनके सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। नए कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही समाचारों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
रणजीत टाइम्स परिवार की ओर से थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मरकाम का आभार एवं धन्यवाद।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper