4 घंटे में चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
नरवर। चौकी मगरौनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गए महिन्द्रा ट्रैक्टर को महज चार घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी संजय सिंह परिहार निवासी ख्यावदा ने 5 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 नवंबर की रात उसके खेत से महिन्द्रा ट्रैक्टर (क्रमांक MP31AA3294, कीमत लगभग 5 लाख रुपये) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस पर चौकी मगरौनी थाना नरवर में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोहनी जंगल के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर झाड़ियों से निकालकर ले जाता हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रविन्द्र उर्फ रवे गुर्जर निवासी ग्राम डोंगरी थाना बम्हारी बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 4 नवंबर की रात ट्रैक्टर चोरी कर मोहनी जंगल में छिपाया था, जिसे 5 नवंबर को बेचने के इरादे से निकाल रहा था।

पुलिस ने चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में नरवर थाना प्रभारी विनय यादव, उप निरीक्षक प्रियंका शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक दिनेश यादव, आरक्षक अनिल चतुर्वेदी, रविन्द्र भास्कर, गजराज सिंह और राघवेन्द्र तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper