इंदौर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, दो रूफटॉप रेस्टोरेंट सील

  • Share on :

इन्दौर।   कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले भवनों एवं संस्थानों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

      इसी क्रम में आज जोन क्रमांक-07 , वार्ड क्रमांक-29 अंतर्गत पीयू-3 स्कीम नंबर-54 के भूखंड क्रमांक 13-14 एवं 32-33 पर स्थित भवनों में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां रूफटॉप पर संचालित कबीला वेज बारबेक्यूज़ एवं एयरन हाइट रेस्टोरेंट एंड किचन में अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपकरण नहीं पाए गए। साथ ही बिना स्वीकृति के किचन संचालन भी किया जा रहा था।

      इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा दोनों रूफटॉप रेस्टोरेंट्स को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

      यह कार्रवाई तहसीलदार मल्हारगंज निधि धाकड़, भवन अधिकारी जोन-07 टीना सिसौदिया, भवन निरीक्षक पीयूष मावी एवं राजस्व टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।

      जिले में हिदायत दी गई है कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper