ओरेगन कोस्ट में भूकंप के तेज झटके: प्रशांत महासागर में बढ़ा खतरा, अलर्ट पर तटीय इलाके
वॉशिंगटन। अमेरिका के ओरेगन राज्य के पश्चिमी तट ओरेगन कोस्ट में भूकंप के तेज झटके आए हैं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी की आशंका बन रही है। ओरेगन कोस्ट, प्रशांत महासागर के साथ करीब 584 किलोमीटर तक फैला हुआ क्षेत्र है और अपने विशाल समुद्री तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गुरुवार को ओरेगन के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसने बताया है कि भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप के ये तेज झटके आज अल सुबह बैंडोन से लगभग 295 किमी पश्चिम में आया और अभी तक पोर्टलैंड में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटीय इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया होगा।
साभार नवभारत टाइम्स

