दिल्ली में अपने मॉडल का प्रदर्शन का लौटी छात्रा हंसिका

  • Share on :

 छुरा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय में अध्यनरत कुमारी हंसिका 12-14 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली में आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मॉडल का प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ जिला एवं छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है उन्होने अपना माडल स्मार्ट स्पून का प्रदर्शन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी जो कि भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित थी वहाँ शामिल होकर प्रदर्शित किया हँसिका ने यह माडल अपनी व्याख्याता प्रतिमा भोई के मार्गदर्शन में बनाया जिसमें दृष्टिहीन दिव्यांगों को खाने पीने की सरलता के उद्देश्य से यह माडल प्रदर्शित किया इससे पहले छत्तीसगढ़ स्तर पर आयोजित इंस्पायर एवार्ड प्रदर्शनी में हंसिका को छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के द्वारा भी एससीआरटी रायपुर सम्मानित किया गया था  विदित हो कि इंस्पायर एवार्ड योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है जिसमें अपने आसपास की समस्याओं को देखकर उनके वैज्ञानिक समाधान करते हुए मॉडल बनाना है बच्चों के दिमाग के छोटे वैज्ञानिक को बाहर निकालने की योजना है प्राचार्य जी एल नायक व्याख्याता गण जोहत राम यादव विनोद कुमार वर्मा दीनदयाल टंडन योगेश सिंह ठाकुर प्रतिमा मानिकपुरी चँपेश्वरी ध्रुव डागेश्वरी साहू मोनिका सिंह मनीषा भोई एकता तिवारी राकेश देवांगन फत्ते लाल साहू हर्ष परमार ठानेंद्र साहू पीटीआई संजीत निषाद दीपक गायकवाड बी एस सोन प्रवीण कुमार द्विवेदी चैन सिंह के साथ-साथ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद यादव एवं पदाधिकारी गण तथा सरपंच मीराबाई  ध्रुव एवं पंचगणों ने हंसिका को उनके इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य के लिए एवं उनके मार्गदर्शक मनीषा भोई को सफल मार्गदर्शन के लिए बधाई दी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper