आगरा में छात्रा से चलती कार में रेप, गाड़ी से फेंका

  • Share on :

आगरा। आगरा में नेशनल हाईवे पर दस अगस्त की रात कार में एक इंजीनियरिंग छात्र से दुराचार का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने लखनऊ निवासी छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित कॉलेज का सीनियर है। कॉलेज से हाल ही में उसकी पढ़ाई पूरी हुई है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह विवि के कैंपस से इंजीनियरिंग कर रही है। पिंड बलूची रेस्टोरेंट के मोड पर सीनियर ने उसे जबरन कार में खींच लिया। कार में बीच में पर्दा लगा था। ताकि चालक पीछे यह नहीं देख सके कि क्या हो रहा है। आरोपित ने उसके हाथ बांध दिए। उसके साथ दुराचार किया। उसकी जान को खतरा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसे धमकी दी है कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। वह भयभीत है। आगे पढ़ाई करना चाहती है। समाजसेवा करना चाहती है। सिविल सविसेज की तैयारी करेगी। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसे आगे पढ़ने नहीं देगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper