एनएमएमएस - 2025 परीक्षा में सांदीपनि विद्यालय शा. मॉडल स्कूल डीडी नगर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर :- सांदीपनि शासकीय मॉडल उo माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल नगर मुरार ग्वालियर के विद्यार्थियों ने पुन: अपने माता-पिता एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है। नेशनल मेरिट कम मींस परीक्षा (एन एम एम एस 2025) परीक्षा में विद्यालय के 09 विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। यह 09 प्रतिभाशाली विद्यार्थी  देव सिंह सेंगर, कृष्ण सिंह तोमर, चित्रा शर्मा, वैष्णवी सिंह, हिमांशी प्रतिहार, वैभव सिंह भदोरिया,शिवेंद्र लोधी, राघवेंद्र सिंह एवं परी जादौन। विद्यालय के शिक्षकों ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाह, विनोद सिंह कुशवाह एवं संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में उक्त छात्र-छात्राओं ने यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय की प्राचार्य, उप्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक द्वारा सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper