सुभाष घई ने खरीदा 24 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

  • Share on :

बॉलीवुड स्टार्स प्रॉपर्टी में खूब निवेश करते हैं। बीते कई महीनों से अमिताभ बच्चन से लेकर सुभाष घई तक ने अपने अपार्टमेंट करोड़ों रुपये के फायदे में बेचे हैं। अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने मुंबई के बांद्रा में एक हाई-एंड अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने हफ्तेभर पहले ही अंधेरी में अपना फ्लैट 12.5 करोड़ रुपये में बेचा था।
सुभाष घई और उनकी वाइफ मुक्ता घई ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में 24 करोड़ रुपये में एक हाई-एंड अपार्टमेंट खरीदा है। यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स से मिली है। यह सौदा फरवरी 2025 में रजिस्टर किया गया था।
ये प्रॉपर्टी एमजे शाह ग्रुप के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट '81 ऑरिएट' में स्थित है, जिसका कारपेट एरिया 4,364 वर्ग फीट (405.42 वर्ग मीटर) और निर्मित क्षेत्रफल (बिल्ड-अपएरिया) 5,239 वर्ग फीट (486.69 वर्ग मीटर) है। इस लेन-देन में तीन कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं और इसके लिए ₹1.44 करोड़ की स्टाम्प फीस पेमेंट और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ा।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper