पुलिस थाना चंदन नगर में हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी सुभाष 24 घंटे में गिरफ्तार
आरोपी सुभाष द्वारा पत्नी पर चरित्र संदेह को लेकर जान से मारने की नीयत से तेज धारदार दराता से किया प्राण घातक वार
आरोपी के कब्जे घटना में प्रयुक्त तेज धारदार दराता जप्त किया गया।
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। दिनांक 09.03.2026 की मध्य रात्रि को जिला अस्पताल इंदौर पुलिस थाना चंदन नगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक घायल मजरूहा लक्ष्मी पति सुभाष उईके 28 निवासी व्यास नगर चंदन नगर की घायल अवस्था में इलाज हेतु आई है। सूचना तुंरत चंदन नगर पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंच के मजरूहा से पूछताछ करते बहुत ज्यादा घायल अवस्था में होने से बयान/कथन देने की स्थिति में नहीं होने के कारण मजरूहां की चचेरी बहन मनीषा ने बताया कि वह उसके पड़ोस में निवास करती है और उसके पति सुभाष के द्वारा मजरूहा को तेज धारदार दराता से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर मजरूहा के स्तन में गंभीर चोट पहुंचाया जिस पर थाना चंदन नगर पर अपराध क्रमांक 337/26 धारा 109 BNS का कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
दौराने अनुसंधान श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय तथा पुलिस उपायुक्त जोन 04 महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का आरोपी सुभाष जिला खंडवा के मोघट थाने क्षेत्र से हिरासत में लिया गया आरोपी से नाम पता पूछते जिसने अपना नाम पता आरोपी सुभाष पिता दयाराम उइके उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुरवा थाना बिकनगांव जिला खरगोन हाल पता व्यास नगर नूरी मस्जिद के पास रामभरोसे का मकान इंदौर का होना बताया जुर्म बाबत आरोपी से पूछताछ करते जिसके द्वारा बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी मजदूरी व झाड़ू पोछे का काम करती है। जो उसे संदेह है कि उसका किसी ओर से भी प्रेम प्रसंग होकर संभतः वह बात करती है इसलिए उसने शराब के नशे में सोते हुए पत्नी पर दराता से जान से मारने की नीयत से प्राण घातक वार कर स्तन पर गंभीर चोट पहुंचाया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उ.नि. सौरभ कुशवाह, उ.नि. साबिर मंसूरी, उ.नी. पूरन सिंह सोलंकी, प्र.आर. बलराम सिंह चौहान, प्रदीप बघेल, आरक्षक अनिल, सुनिल, धीरज, हरिसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

