सफलता की कहानी - कुसुम योजना से सावित्री बाई के खेत में आसान हुई सिंचाई

  • Share on :

3 एचपी मोटर पंप से मिली सिंचाई सुविधा, खेती को मिली नई ताकत
डिंडौरी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जिले के ग्राम लुटगांव निवासी श्रीमती सावित्री बाई को प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ मिलने से उनके खेत में सिंचाई की सुविधा बेहतर हुई है। योजना के तहत उनके खेत में 3 एचपी क्षमता का मोटर पंप उपलब्ध कराया गया है।
     मोटर पंप की सुविधा मिलने से अब सावित्री बाई को खेत की सिंचाई में आसानी हो रही है। समय पर पानी उपलब्ध होने से फसलों की देखभाल और कृषि कार्य अधिक सुगमता से किया जा रहा है। इससे उनकी खेती में सुविधा बढ़ी है और कृषि कार्य के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।
   श्रीमती सावित्री बाई बताती हैं कि किसान के लिए फसल के समय पर सिंचाई की सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है। कुसुम योजना के माध्यम से मोटर पंप मिलने से उनकी सिंचाई संबंधी परेशानी काफी हद तक दूर हुई है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper