एमपी पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान करेगा सनराइज फिजिकल अकादमी
दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सनराइज फिजिकल अकादमी द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 मई को प्रातः 6 बजे मेला ग्राउंड ग्वालियर में आयोजित होगा। समारोह में अकादमी से चयनित हुए सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जाएंगी। यह आयोजन अकादमी के कोच प्रमोद मावई एवं अजीत मावई द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सनराइज फिजिकल अकादमी पिछले कई वर्षों से युवाओं को पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी सेवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। अकादमी के प्रशिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है। सम्मान समारोह केवल चयनित विद्यार्थियों के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगा जो भविष्य में पुलिस एवं अन्य सरकारी सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के टिप्स भी देंगे। सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में शामिल होकर चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कोच प्रमोद मावई और अजीत मावई ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य केवल चयन कराना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि चयनित छात्रों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

