आमने-सामने महाशक्तियां: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर अमेरिका-चीन के बीच दुर्लभ सैन्य टकराव

  • Share on :

सियोल। इस सप्ताह कोरियाई प्रायद्वीप के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर अमेरिका और चीन के लड़ाकू विमानों का आमना-सामना हुआ। दोनों महाशक्तियों के बीच इस क्षेत्र में इस तरह का टकराव बेहद दुर्लभ माना जाता है। योनहाप न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लगभग 10 अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने प्योंगटेक एयरबेस से दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट से दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सैन्य अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि अमेरिकी विमानों ने चीन के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश नहीं किया था, लेकिन जैसे ही वे इस क्षेत्र के करीब पहुंचे, बीजिंग ने जवाब में अपने लड़ाकू विमान उनके पीछे लगा दिए।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper