सुर जंक्शन ने संगीत से सराबोर किया कल इंदौर को

  • Share on :

रविवार की शाम को सुर जंक्शन ने श्रोताओं के लिए यादगार और खास बना दिया।
गानों में इतनी विविधता कभी किसी कार्यक्रम में नहीं देखी।
पुराने तो एक दम पुराने गाने वो हसीन दर्द दे दो, शाम रंगीन हुई है , डम डम डिगा डिगा, ए लो मैं हारी पिया, छोड़ कर तेरे प्यार का दामन गाकर मंदा रामटेके, करुणा इंगले , अनिल इंगले , बी आर रामटेके ने पुराने दशकों के गाने याद दिलाये।
वहीं सभी आशिकों को आशिकी सिखाने वाला गाना सांसो की जरूरत हैं जैसे से कार्यक्रम की शुरुआत जो अमित जी ने की, उसका तो सारे श्रोतागण फैन हो गए।
क्लासिकल गानों में भूपेन हजारिका जैसे नायाब गायक का गाना दिल हूम हूम करे को जीवंत किया गौरव सक्सेना ने।
क्लासिकल गानों से सुरमई किया माहौल को प्रियंका आगवन के बोले से पापीहरा , और अमित सेठी के मेरे नैना सावन भादों ने।
दिल दीवाना बिन सजना का मैने प्यार किया गाने को वंदना सिंह ने बखूबी गाकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया।
राजशेखर की वादियां तेरा दामन , उदय भोले के दिल को देखो चेहरा न देखो, सचिन की उम्दा गायकी आ लौट के आजा मेरे मीत,  स्वरा का दो लफ़्ज़ों की ये दिल की कहानी और अहाना के गाने ओ मेरे सोना रे सोना ने श्रोताओं को बांध कर रखा।
प्रीतम लाल दुआ ऑडिटोरियम कल श्रोताओं से खचाखच भरा रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper