सुरेंद्र रावत मडीखेड़ा बने रावत युवा संगठन के नए जिला अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर....
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। रावत समाज युवा संगठन के विस्तार और समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से सुरेंद्र रावत मडिकेड़ा को संगठन का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
सुरेंद्र रावत की नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का मानना है कि सुरेंद्र रावत के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।
अपनी नियुक्ति पर सुरेंद्र रावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के युवाओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रावत समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना और समाज में एकता बनाए रखना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरेंद्र रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एवं बधाई दी
प्रमोद रावत ब्रज रावत हरदीप रावत दीपक रावत राजेश रावत छोटू रावत राजेंद्र रावत यशवंत रावत देवेंद्र रावत लक्ष्मण रावत सतीश रावत केदार रावत धर्मेंद्र रावत ओम रावत भारत रावत हरनाम सिंह रावत भीकम सिंह रावत सभी ने फूल माला पहनकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

