प्रेस वार्ता में बोले सुरेश, कूट रचित दस्तावेजों से केडीए ने हड़प ली जमीन

  • Share on :

कानपुर ।  बर्रा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार के स्वर्गवासी पिता जगजीवन लाल की बर्रा 7 स्थित 114 वर्ग मीटर अराजी की जमीन को हड़प लिया गया है। जमीन को हड़पने वाला कोई भूमाफिया नहीं, बल्कि खुद कानपुर विकास प्राधिकरण है। पीड़ित सुरेश कुमार का आरोप है कि कूट रचित दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने की पूरी साजिश केडीए के हेड क्लर्क ने रची थी। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीड़ित ने ये जानकारी दी। सुरेश कुमार के अनुसार वरिष्ठ लिपिक आदित्य कुमार पांडेय ने साजिश के तहत मूल जमीन मालिक के ही नाम वाला एक फर्जी विक्रेता सुरेंद्र सिंह सहित फर्जी क्रेता, यानि खरीददार अभिषेक सक्सेना को खड़ा कर दिया। चार फर्जी गवाह महेश चंद्र सक्सेना, सोनू वर्मा, राजा श्रीवास्तव और अरूण कुमार को भी शामिल कर लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper