जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा करैरा विकासखंड के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव द्वारा आज करैरा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईटीबीपी करैरा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा, एवं उत्कृष्ट विद्यालय करैरा का अवलोकन किया गया।
साथ ही हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी विद्यालयों के सभी प्राचार्यों की बैठक उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान आईटीबीपी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक एवं प्रेरणादायक पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया किबोर्ड परीक्षा परिणाम 100% लाने के लिए छात्रों को पूर्व प्रश्नपत्र, ब्लूप्रिंट एवं भोपाल से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।ड्रॉपबॉक्स में उपलब्ध छात्राओं को तीन दिवस में चिन्हित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।छात्रों के बैंक अकाउंट की जानकारी अद्यतन रखकर छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों से ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय करैरा के प्राचार्य श्री अरविंद यादव, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्री कविता लोधी एवं करैरा विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।
Deepak parmar

