सुरवाया पुलिस की  कार्रवाई: 4 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
​शिवपुरी। जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरवाया थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
​एसपी के निर्देश पर चल रहा है 'धरपकड़' अभियान
​पुलिस अधीक्षक शिवपुरी,  अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में इनामी, फरारी और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में सुरवाया पुलिस लगातार सक्रिय है।
​मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
​थाना प्रभारी सुरवाया को सटीक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 683/2020 का स्थाई वारंटी बलवीर (23) पुत्र नत्थू आदिवासी, निवासी ग्राम करई, इस समय अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
​जेल भेजा गया वारंटी
​गिरफ्तार किए गए वारंटी बलवीर आदिवासी को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया है।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्यवाही में सुरवाया थाना प्रभारी उनि. अरविन्द छारी, प्रधान आरक्षक केशव तिवारी, आरक्षक देशराज राठौर और आरक्षक रमाकांत पाराशर की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper