सूर्यापेट सड़क हादसा: हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

  • Share on :

तेलंगाना। तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। 
पुलिस के मुताबिक बस, हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जाहिर किया है। तेलंगाना सीएमओ ने एक बयान जारी कर कहा कि एक प्राइवेट बस कोडाड मंडल के द्वारकुंटा में एक कंटेनर से टकरा गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मिले। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper