दिल्ली में पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी, सोशल मीडिया से ISI ने की थी भर्ती

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पूछताछ के बाद उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसका गुजरात में पकड़े गए जैश के संदिग्ध आतंकी से कोई संबंध है या नहीं। दिल्ली पुलिस अब आतंकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
शुरुआती जानकारी से ऐसे संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं को भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है। गिरफ्तार संदिग्ध को भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही भर्ती किया गया था। 
अब जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसका गुजरात एटीएस द्वारा 27 नवंबर को वडोदरा में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध से कोई संबंध है। गुजरात एटीएस ने संदिग्ध को एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper