टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का शेड्यूल आया सामने

  • Share on :

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 का शेड्यूल सामने आ गया है। बांग्लादेश टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी है। नेपाल के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए उन्होंने भारत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है। सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे जो 24 जून तक चलेंगे। इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल 27 जून को खेले जाएंगे, वहीं खिताबी जंग 29 जून को होगी। आइए टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 के शेड्यूल और अन्य चीजों पर एक नजर डालते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 ग्रुप
ग्रुप-1- भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
ग्रुप-2- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, यूएसए
टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 शेड्यूल-
ग्रुप-1 शेड्यूल
20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (21 जून सुबह 6 बजे से)
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
22 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (23 जून सुबह 6 बजे से)
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
24 जून: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (25 जून सुबह 6 बजे से)
ग्रुप-2 शेड्यूल-
19 जून: यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
19 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (20 जून सुबह 6 बजे से)
21 जून: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
21 जून: यूएसए बनाम वेस्ट इंडीज, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (22 जून सुबह 6 बजे से)
23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
23 जून: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (24 जून सुबह 6 बजे से)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 टीम इंडिया शेड्यूल
20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
साभार लाइव हिंदुस्तान 

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper