भीषण भूकंप से कांपा ताइवान, पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें और पुल

  • Share on :

ताइपे। अप्रैल की शुरुआत ताइवान के लिए बुरी खबर लेकर आई है। बुधवार को यहां भीषण भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई है। नतीजा यह हुआ कि कई इमारतें ढह गईं और सड़कों पर मौजूद लोग कंपन्न में खुद को संभालने की कोशिश करत नजर आए। कहा जा रहा है कि 25 सालों में ताइवान में पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी का सामना किया है। इस प्राकृतिक घटना के बाद सुनामी की भी आशंका जताई जाने लगी है।
7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने अपने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा में सुनामी का अलर्ट जारी किया है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुनामी की वजह से समुद्र में तीन मीटर (9.8 फुट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बुधवार सुबह आए भूकंप की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
भूकंप से ताइवान के हूलियन शहर में कई इमारतें गिर गईं। सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया है। साथ ही स्कूलों, सरकारी दफ्तरों को काम बंद करने का विकल्प भी दिया गया है। राजधानी ताइपेई में भी रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। यहां भी कई इमारतों को ढहने की खबरें हैं। फिलहाल, इस प्राकृतिक आपदा में एक व्यक्ति की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper