तालिबान की खुली चेतावनी: 'सही समय पर करेंगे जवाबी हमला', अफगान सीमा पर तनाव चरम पर

  • Share on :

इस्लामाबाद/काबुल. अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है. कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के माध्यम से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं.'  पाकिस्तानी हवाई हमलों में एक ही परिवार के 19 लोगों के मारे जाने की सूचना है.
अफगान तालिबान के करीबी सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इन हमलों से हुए नुकसान के पैमाने की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से किसी तात्कालिक प्रतिक्रिया की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नेतृत्व ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई का विकल्प खुला है. सूत्रों ने तालिबान के हवाले से कहा, 'पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है. हम सही समय पर जवाबी हमला करेंगे.' 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper