यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: रेलवे ने अमूल को किया तलब, 60 लाख की कुल पेनाल्टी ठोंकी

  • Share on :

नई दिल्ली . भारतीय रेलवे ने पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी गई अमूल दही की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है. शिकायतों में दही की स्वाद और ताजगी को लेकर असंतोष जताया गया था. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है. रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है.
जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है. संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना  तथा कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के आदेश दिए हैं. भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
साथ ही, अमूल को तलब किया गया है ताकि कंपनी दही की गुणवत्ता संबंधी समस्याओं पर स्पष्ट स्पष्टीकरण दे सके. अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को उच्च गुणवत्ता और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करना है. IRCTC ने इस मामले को लेकर कहा कि वे सभी खाद्य प्रदाताओं की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper