अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुई तनुजा, हालत में सुधार

  • Share on :

हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के जूहू में स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब एक्ट्रेस के हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल वे आईसीयू में हैं। उनकी हालत में सुधार है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। अभिनेत्री से जुड़ी करीबी सूत्रों के अनुसार, तनुजा को सांस लेने में समस्या होने लगी थी। वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में आईसीयू में भर्ती हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper