कार्डिफ में टीम इंडिया 233 रनों पर ढेर: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरे भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप, कोहली-श्रेयस ने बचाई लाज

  • Share on :

कार्ड‍िफ। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को कार्ड‍िफ में जारी है. इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जहां भारतीय टीम 44 ओवर्स में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.  
इस मुकाबले के अपडेट, लाइव स्कोरकार्ड और मैच से जुड़ी तमाम चीजें हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. 
रनचेज में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट (0 रन) को चलता कर दिया. जैकब बेथेल (4 रन) और कप्तान हैरी ब्रूक (16 रन) भी सस्ते में आउट हुए. बेथेल को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया, जबकि ब्रूक का विकेट गुरनूर बरार ने लिया. ब्रूक के आउट होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 53/3 था.
सैम करन और जो रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई, जिसे शिवम दुबे ने तोड़ा. शिवम ने सैम करन (26 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया. इंग्लैंड के जो शुरुआती चार विकेट गिरे, उसमें ईशान किशन की अहम भूमिका रही. ईशान ने चारों मौकों पर विकेट के पीछे कैच लपका. इसके बाद जोस बटलर 17 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए. बटलर को अक्षर  पटेल ने अपना शिकार बनाया.
इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, लेकिन जो रूट क्रीज पर जमे रहे. रूट ने विल जैक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की. जैक्स ने 30 रन बनाए और उनका विकेट गुरनूर बरार ने झटका.
भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई. गस एटकिंसन की गेंद पर गिल ने दमदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और बेन डकेट ने आसान कैच लपक लिया. छह चौकों की मदद से गिल ने 30 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा भी बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके. रोहित 47 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने रोहित का कैच पकड़ा.
केएल राहुल की जगह टीम में शाम‍िल किए ईशान किशन कुछ कमाल नहीं कर सके और महज 1 रन बनाकर सैम करन को कैच थमा बैठे. ईशान के आउट होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 111/3 हो गया. 
इसके बाद व‍िराट कोहली ने 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक चौका लगाकर सैम करन की गेंद पर पूरा किया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया. उन्होंने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है और अब सिर्फ कुमार संगकारा (15) उनसे आगे हैं. हालांकि 65 रन के स्कोर पर विराट कोहली जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. कोहली के आउट होने के बाद आए वॉशिंगटन सुंदर (2) साकिब महमूद की गेंद पर आउट हो गए. सुंदर जब आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 5 व‍िकेट के नुकसान पर 181 हो गया.  
इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने लगातार दो गेंदों पर पहले अक्षर पटेल (1) और फ‍िर श‍िवम दुबे (0) को आउट किया. इसके बाद आए गुरनूर बरार 7 रन पर साकिब महमूद का श‍िकार बने. वहीं एक ओर व‍िकेट पर ट‍िके श्रेयस अय्यर भी 44वें ओवर में धैर्य खो बैठे और 66 रन पर गस एटकिंसन की गेंद पर व‍िकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे,  इसी ओवर में प्रस‍िद्ध कृष्णा (0) पर आउट हो गए. बुमराह 20 रनों पर नाबाद लौटे. 
इंग्लैंड की ओर से इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 व‍िकेट लिए. साकिब महमूद को 2 और विल जैक्स, सैम करन को 1-1 सफलता मिली.
कार्ड‍िफ की बात की जाए भारतीय टीम यहां अपने 4 मुकाबलों में से 3 जीत चुकी है. वैसे दोनों ही टीमों के बीच कुल 111 वनडे हुए हैं, जहां भारत ने 62 तो इंग्लैंड ने 44 जीते हैं. 2 मैच टाई और 3 बेनतीजा रहे हैं. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper