उज्जैन में तीन दिन में तापमान 9 डिग्री गिरा, पड़ रही कड़ाके की ठंड

  • Share on :

उज्जैन। उज्जैन में वैसे दो दिनों से सुबह से ही मौसम में ठंडक घुली थी। लेकिन मंगलवार को सुबह 6 और शाम को 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने से मौसम बेहद सर्द हो गया था। इस बीच बादल भी छाए रहे। धूप के भी नहीं खिलने के चलते मौसम सर्द बना हुआ था। घर में बैठे लोगों को भी कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा था। बता दें कि आज सुबह भी शहरवासी घर से बाहर निकलने के लिए भारी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 दिसंबर के बाद ठंड के तेवर और तीखे होंगे। 11 और 12 दिसंबर को तूफान मिचौंल के असर के कारण बारिश होने की संभावना भी है। बताया जाता है 3 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 4 दिसंबर को 5.7 डिग्री कम होकर 23.8 डिग्री पर पहुंच गया था। 5 दिसंबर को फिर से 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और तापमान 20.5 डिग्री पर आ गया।
वहीं रात के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जीवाजीराव वेधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवा की गति की बात करें तो इसकी रफ्तार काफी तेज थी। लेकिन वेधशाला में हवा की गणना करने वाले इसकी गति 6 किमी प्रतिघंटा बता रहे हैं। जबकि जानकारों की बात मानें तो इसकी गति कम से कम 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की थी।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper