सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

  • Share on :

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़े आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं, जिससे एक बड़ी आतंकी साजिश और संभावित त्रासदी को समय रहते टाल दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर सुरनकोट सेक्टर के द्राबा इलाके में यह तलाशी अभियान चलाया गया था। इस सफल ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने अंजाम दिया, इसमें भारतीय सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 38वीं बटालियन शामिल थीं। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कई खतरनाक विस्फोटक और उपकरण मिले। वर्तमान में इलाके में सघन तलाशी अभियानजारी है।
 साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper