धोखा दे गई 'थार' की रफ़्तार: 20 लाख की लग्जरी गाड़ी में बिक रही थी 70 लीटर कच्ची शराब, सुरवाया पुलिस का बड़ा प्रहार!

  • Share on :

शिवपुरी। नशे के सौदागर अब लग्जरी गाड़ियों का सहारा लेकर कानून की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिवपुरी पुलिस के चौकस इरादों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। SP अमन सिंह राठौड़ के 'नशा मुक्ति' अभियान के तहत सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद छारी और उनकी टीम ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर एक बिना नंबर की काली महिंद्रा थार को दबोचा है।
 अमोला घाटी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर काले रंग की थार में शराब की बड़ी खेप लेकर करैरा की ओर निकल रहा है। सुरवाया पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए खुटैला तिराहा और अमोला घाटी के पास जाल बिछाया। जैसे ही बिना नंबर की चमचमाती थार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
​???? ठाठ नवाबी, धंधा खराबी!
​जब पुलिस ने 20 लाख की कीमती थार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। स्वैग के लिए पहचानी जाने वाली इस गाड़ी में 70 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी।
​जब्त माल की कीमत: ₹20,14,000/- (बीस लाख से ज्यादा)
​कार्यवाही: आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज।
​कमांडो स्टाइल में एक्शन लेने वाली टीम:
​इस "ताबड़तोड़" कार्यवाही में सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद छारी, सउनि सतेंद्र सिंह, प्रआर. हर्ष झा, प्रआर. मनीष सैन और आरक्षक रमाकांत पाराशर की मुख्य भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper