मेहगांव में धूमधाम से मनाई जाएगी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की 135 वीं जयंती
दिव्यानंद अर्गल
मेहगांव । भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को नगर में भव्य विचार संगोष्ठी एवं चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। चल समारोह पूरे मेहगांव बाजार में होते हुए गल्ला मंडी अम्बेडकर भवन में समापन होगा, कार्यक्रम का आयोजन डॉ आंबेडकर समन्वय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र के साथ होगी। कार्यक्रम स्थल से एक भव्य चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके पश्चात आयोजित विचार संगोष्ठी में विभिन्न वक्ता बाबा साहब के संवैधानिक योगदान और सामाजिक न्याय पर अपने विचार साझा करेंगे।

