प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त आयी किसानों के खातों में

  • Share on :

 शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर इंदौर जिले में पी.एम. किसान उत्सव दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष में किया गया। उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा ने बताया कि इंदौर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 74 हजार 140 हितग्राहियों को 14.828 करोड़ रूपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस अवसर पर हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper