अवैध रूप से एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में

  • Share on :

आरोपी के कब्जे से 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स एवं एक बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल बरामद।
 जप्त एम.डी. ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10,30,000/- रुपये एवं कुल मशरूका कीमत 11,80,000/- रुपये।
 आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।
अपराध क्रमांक : 116/2026 दि. 09.08.2026
धारा : 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) 
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी :
1. अयाज हुसैन, उम्र 19 साल, इंदौर।
2. शाहनवाज, उम्र 20 साल, इंदौर 
अपराधिक रिकॉर्ड :
गिरफ्तार आरोपीयों के विरुद्ध पूर्व में निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं—
. अयाज हुसैन
1. अपराध क्रमांक 1273/2023, थाना चंदन नगर, इंदौर, 25(2) आर्म्स एक्ट, धारा 324, 34, 341,327 भा द वि। 
. शाहनवाज
1.  गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के है तथा इनके विरुद्ध गंभीर प्रकृति के प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये है।
कार्य/शिक्षा:
1. आरोपी अयाज कक्षा 8 तक शिक्षित है तथा मजदूरी का कार्य करता है।
2. आरोपी शाहनवाज चूडियां बनाने का कार्य करता है।
ज़ब्त मशरूका विवरण: 
  103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 10,30,000/- रुपये)
  एक बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट 125 सीसी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये)
कुल मशरूका राशि :
 11,80,000/- रुपये (ग्यारह लाख अस्सी हजार रुपये)
आदित्य शर्मा
इंदौर। घटना का विवरण: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.08.2026 को क्राइम ब्रांच टीम गश्त एवं पतारसी के दौरान मेट्रो पिलर नं. 210 के पास, सर्विस रोड, सुपर कॉरिडोर इंदौर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर आरोपी घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर पड़ा।
घेराबंदी कर पकड़े गए संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अयाज हुसैन पिता असलम हुसैन, निवासी इंदौर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की बायीं जेब से एक पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का दरदरा डल्लेदार पदार्थ बरामद हुआ। परीक्षण व तौल करने पर उक्त पदार्थ 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ 'एम.डी. ड्रग्स' पाया गया।
आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपी शहनाज को पकडा गया। 
मुख्य भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच  के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर  टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper