इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार के यहां छुपे थे

  • Share on :

इंदौर। शनिवार की रात बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें भोपाल के नजदीक मंडीदीप से पकड़ा गया। वे यहां एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे। पुलिस उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है। दोपहर तक आरोपियों को इंदौर लाने की तैयारी है।
मोनू की हत्या के पीछे इलाके में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है। पुलिस का मानना है कि मोनू की हत्या करने वाले पीयूष और अर्जुन के साथ इस हत्याकांड में पर्दे के पीछे से भाजपा का एक और नेता शामिल है। वह मोनू के भाजपा में बढ़ते कद से रंजिश रखता था। हत्याकांड के पहले से ही वह नेता इंदौर से बाहर चला गया। दोनों आरोपियों के साथ इस भाजपा नेता को भी डर था कि मोनू को नहीं मारा तो वह उन्हें मार देगा।
पीयूष और अर्जुन को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने मोनू की कॉल डिटेल भी खंगाली थी। इंदौर-भोपाल रोड के टोल नाके पर दोनों बाइक से जाते दिखाई दिए थे। दोनों की आखिरी लोकेशन मंडीदीप के आसपास मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों की घेराबंदी कर ली थी।
पुलिस मोनू द्वारा रविवार शाम निकाली जाने वाली भगवा यात्रा के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए वह कई दिनों से प्रचार कर रहा था। दरअसल, मोनू ने बीते दिनों एक गैंगस्टर के धार्मिक यात्रा निकाले जाने के बाद से ही कहना शुरू कर दिया था कि वह इससे भी बड़ी यात्रा निकालेगा। इसी बात को लेकर गैंगस्टर से जुड़े भाजपा नेता और दूसरे लोग मोनू से चिढ़ गए थे। वे मोनू को यह यात्रा नहीं निकालने देना चाहते थे। इसके लिए लगातार उसे धमकी दे रहे थे।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। इधर हत्यारों को डर था कि मोनू भी उन लोगों की हत्या की तैयारी कर रहा है। इसके पहले पूरी प्लानिंग कर मोनू की ही हत्या कर दी। गैंगस्टर से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता और उसके साथियों ने मोनू को रविवार को भगवा यात्रा नहीं निकालने देने की बात भी कही थी। जिसके बाद भी मोनू यात्रा कि लगातार तैयारी कर रहा था। यही बात हत्या के पहले पीयूष और अर्जुन ने मोनू से कही थी। मोनू नहीं माना तो दोनों ने उस पर फायर कर दिया। पुलिस फायर करने वाली पिस्टल की भी जांच कर रही है। पुलिस पिस्टल सप्लाय करने वाली गैंग की भी तलाश कर रही है।
साभार 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper