गुजरात के दाहोद से जूआ खेलने आये आरोपी को एमपी बॉडर पर होटल में से पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौकी पिटोल थाना झाबुआ की बड़ी कार्यवाही।
जुआ खेलते 5 आरोपियों एवं होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई, ₹26,700 नगद एवं 5 मोबाइल सहित ₹81,700 का मशरूका जप्त
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले में जुआ सट्टा एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एस डी ओ पी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी पिटोल थाना झाबुआ पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई
दिनांक 11 अगस्त 2026 को चौकी पिटोल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे क्रमांक 47 स्थित सागर होटल, पिटोल के ऊपरी कमरे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर होटल में दबिश दी जहां पांच व्यक्ति ताश के पत्तों एवं नगदी राशि के साथ जुआ खेलते पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने नगद राशि लगाकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल ₹26,700 नगद, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक ताश की गड्डी कुल मशरूका लगभग ₹81,700 जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में होटल संचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1. विजय पिता सुरेश चंद बढ़तवाल (होटल संचालक) निवासी पिटोल।
2. दीपल पिता सतीश देसाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी बंजारवाड़ा, दाहोद, गुजरात।
3. अमित पिता रतनसिंह गणावा, उम्र 32 वर्ष, निवासी रायली अर्बन हॉस्पिटल, दाहोद, गुजरात।
4. राजुभाई पिता बच्चुभाई बारिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी वरमखेड़ा, थाना सालार, दाहोद, गुजरात।
5. बाला पिता खुमान डामोर, उम्र 45 वर्ष, निवासी संगा फलिया, दाहोद, गुजरात।
6. धारू पिता कालिया भाई बारिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी मांडव रोड, दाहोद, गुजरात।
पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा13 जुआ एक्ट एवं धारा 112 बी.एन.एस के तहत अपराध क्रमांक 758/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:
उप निरीक्षक अशोक बघेल, सउनि सुरसिंह चौहान, प्र.आर. 323 दिलीप डावर, आर. 441 कैलाश सोलंकी एवं आर. 284 अशरफ खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

