बचपन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के समीप संचालित बचपन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने छात्रों ने कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित व राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने ड्रिल और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 300 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, चेयर रेस, ऊंची कूद, गोला फेंक तथा बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने कई बेहतरीन पेंटिंग एवं कलाकृतियां बनाकर सभी को अचंभित कर दिया नन्हे मुन्ने छात्रों ने स्वच्छता को लेकर जीवंत नाटक का मंचन कर स्वच्छता का संदेश दिया,  lइस अवसर विद्यालय संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने कहा कि  शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है खेल कूद से मानसिक व शारीरिक विकास होता है  उन्होंने छात्रों को खेलकूद के महत्व को बारीकी से समझाया। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक ने मौजूद पत्रकारों को मालाएं पहनाकर और शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगेl

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper