TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का संदिग्ध हालत में मिला शव, रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला

  • Share on :

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है.
पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव रामपुरहाट स्थित उनके आवास के बिल्कुल पास बने टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला है. सूचना के बाद घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की टीमें मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई हैं.
आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरों में से एक थे. वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में कुल पांच बार इस सीट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस साल के शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के ध्रुबा साहा से हार गए थे.
बता दें कि कई साल पहले जब ममता बनर्जी पहली बार सत्ता में आईं, तब से आशीष बनर्जी बंगाल के शिक्षा और कृषि मंत्री रहे थे.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper