रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी की निर्मम हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त मे
रेस्टोरेंट मालिक के बेटे ने, चोरी के संदेह और पुराने विवाद को लेकर, लोहे की रॉड से हमला कर दिया था हत्याकांड को अंजाम
मृतक श्रीराम राजपूत आरोपी राहुल भाटी के पिताजी के रेस्टोरेंट में करता था हलवाई का काम
घटना में प्रयुक्त लोहे की मेंटल की राड व आरोपी के कपड़े, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
रणजीत टाइम्स
आदित्य शर्मा
इंदौर। पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत गंगानगर सेक्टर बी रेल्वे पटरी के पास बाणगंगा में हुई निर्मम हत्या की घटना पर, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल घटना का खुलासा कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिषेक रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ओमप्रकाश के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर रूबिना मिजवानी के निर्देशन में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट में हलवाई का काम करने वाले श्रीराम राजपूत की हत्या का खुलासा कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16/08/26 को फरियादी रविकांत राजपूत थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरे पिताजी श्रीराम राजपूत पिता स्व. प्रभू सिंह राजपूत उम्र 55 साल निवासी 125 गली न. 08 शिवकंठनगर इंदौर, लक्ष्मीनारायण भाटी के रूचि रेस्टोरेन्ट में हलवाई का काम करते थे कुछ दिन पूर्व दिनांक 14/08/26 को मेरे पिता जी का, लक्ष्मीनारायण भाटी के लडके राहुल भाटी एवं उसके दोस्त राज से मोबाईल मे बातचीत की बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। राहुल भाटी ने मेरे पिताजी के दो माह के काम के पैसे भी नहीं दिये थे जिस कारण मेरे पिताजी श्रीराम राजपूत रेस्टोरेंट मे काम करने नहीं जा रहे थे। दिनांक 16/08/26 को राहुल भाटी मेरे घर आया और मेरे पिता जी से बोला कि मैं तुम्हारे काम के पैसे दे दूंगा तुम मेरे साथ वापस रेस्टोरेंट में काम करने चलो और मोटर सायकल में बैठाकर मेरे पिताजी श्रीराम राजपूत को लेकर गया और गंगानगर रेल्वे पटरी के पास मेटल की राड से हमला कर हत्या कर दी। फरियादी रविकांत राजपूत की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा में अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राहुल भाटी उम्र 22 साल निवासी शांतिनगर इंदौर को एम.आर. 10 चौराहा इंदौर से गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि मृतक उसकी दुकान में हलवाई का काम करता था कुछ दिन पहले उसने काम छोड दिया एवं उस पर दुकान से रूपये चुराने का संदेह था जिस कारण नाराज होकर उसने श्रीराम राजपूत की मेटल की राड से मारकर हत्या कर दी।
आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त मेटल की राड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आरोपी के घटना वक्त पहने कपडे जप्त किये गये है। घटना स्थल का वैज्ञानिक परीक्षण एवं साक्ष्य एकत्रित कराया गया है।
बाणगंगा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या के निर्मम व गंभीर प्रकरण में आरोपी को सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
राहुल भाटी उम्र 21 साल निवासी शांतिनगर इंदौर
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक सियाराम गुर्जर, उप निरी शुभम पांडे, उप निरीक्षक विजय कुमार सनोड़िया, प्रधान आरक्षक कमलेश चावडा, प्रधान आरक्षक चरण सिंह, आरक्षक प्रमोद मवई, आरक्षक जितेन्द्र गोयल, आरक्षक ललित की सराहनीय कार्यवाही रही।

