मुख्यमंत्री जी ने विदिशा जिले की 271455 लाडली बहनों के खाते में अक्टूबर माह की राशि का अंतरण किया
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं परियोजना कार्यालयों में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की पात्र हितग्राही महिलाओं को अक्टूबर 2026 माह की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा जिला उमरिया में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सिंगल क्लिक से किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से विदिशा जिले की 271455 महिलाओ के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि अंतरित की गई। इस दौरान जनपद पंचायत बासौदा की 40537, ग्यारसपुर की 24307, कुरवाई की 27343, लटेरी की 25548, नटेरन की 33169, सिरोंज की 36586, विदिशा की 29352, नगरपालिका गंजबासौदा की 11954,सिरोंज की 8748, विदिशा की 25564, नगर परिषद कुरवाई की 2986, लटेरी नगर परिषद की 3332, शमाशावाद नगर परिषद की 2029 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते मे राशि अंतरित की गई है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विदिशा द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं परियोजना कार्यालयों में एक साथ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। विभिन्न आयोजन स्थलों पर विभागीय अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं ने सहभागिता की।

