बच्चों के धरने को मिला संतों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों का समर्थन

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव

इंदौर। भंवरकुआं क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर बच्चों द्वारा किए जा रहे धरने और प्रदर्शन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, संतों एवं अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। धरना स्थल पर पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत एक तू ही जयगुरुदेव सद्गुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब, पूर्व राज्य मंत्री दिलीप राजपाल, अधिवक्ता हलदर, समाजसेवी जानकीलाल पटेरिया सहित अन्य लोग पहुंचे और बच्चों की मांगों का समर्थन किया।

इस अवसर पर स्वामी अरुणानंद जी महाराज साहेब ने कहा कि बच्चों की मांगें जायज हैं। सरकार को उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके हित में उचित कदम उठाना चाहिए और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

वहीं एडवोकेट राजपाल ने कहा कि यदि बच्चों को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या आती है, तो बार एसोसिएशन के सदस्य उनके मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। अन्य अधिवक्ताओं ने भी बच्चों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper