भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव एवं चेट्रीचंड कार्यक्रम के दौरान निगम प्रशासन की रहेगी विशेष व्यवस्थाएं
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे दायित्व
जिला ब्यूरौ नवल किशोर
कटनी । भगवान श्री झूलेलाल वरुण देवता के जन्मोत्सव पर 13 मार्च से 20 मार्च तक तथा चेट्रीचंड कार्यक्रम 20 मार्च के अवसर पर नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली साफ-सफाई, पेयजल प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे है।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा इस संबंध में कार्यवाहक अध्यक्ष झूलेलाल सेवा मंडल कटनी तथा सचिव सिन्धू नौजवान मण्डल गुरूनानक वार्ड के पत्र अनुसार विभिन्न तिथियों में आयोजित होने वाली शोभायात्रा मार्ग, कार्यक्रम स्थल तथा विसर्जन घाट में विशेष साफ सफाई, चूने की लाइनिंग तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करानें हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान आवश्यकतानुसार टैंकरों से शुद्ध पानी की व्यवस्था हेतु जल प्रदाय शाखा के साथ ही मुख्य मार्ग, कार्यक्रम स्थल, शोभायात्रा मार्ग एवं विसर्जन घाटों में समुचित प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत शाखा को निर्देशित किया गया है।

