हिंद जागरण मंच की तत्परता से उजागर हुआ आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • Share on :

थाना गांधी नगर में जावेद खान पर 14 गंभीर प्रकरण दर्ज
राजेश धाकड़
इंदौर। हिंद जागरण मंच के संयोजक पीयूष जादम को जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तुरंत मंच के पदाधिकारी मोना व्यास, विक्की तिवारी, पंकज विश्वकर्मा और मोहित शर्मा के साथ थाना गांधी नगर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जावेद खान के विरुद्ध थाना गांधी नगर में गंभीर धाराओं के तहत कुल 14 प्रकरण पंजीबद्ध होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

सूत्रों का कहना है कि जावेद खान पर इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि पूर्व में उसने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर गोली चलाने की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा जारी है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य संभावित आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी समीक्षा कर रही है। हिंद जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper