सीएम राइज संदीपनी मॉडल स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हर दिन मंडरा रहा है हादसे का खतरा!

  • Share on :

झांसी-शिवपुरी नेशनल हाईवे पर स्थित संदीपनी मॉडल स्कूल, सरकारी अस्पताल और सामुदायिक भवन तक पहुंचने के लिए केवल एक ही मार्ग है, जिस पर दिनभर भारी ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों, मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
हाल ही में इसी स्थान पर एक सड़क हादसा भी हो चुका है। अब किसी बड़े हादसे से पहले समाधान की मांग तेज हो गई है।
समाज सेविका लाली बेदोरिया के नेतृत्व में स्कूल के प्रधानाध्यापक, बीएमओ, शिक्षक, रसोइयों और अन्य कर्मचारियों ने एडीएम को सामूहिक आवेदन सौंपकर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।
मांग: जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल के पीछे से टीला रोड चौराहे तक कच्चा मार्ग बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
अब सबकी निगाहें प्रशासन पर हैं। उम्मीद है कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।
*अब सभी क्षैत्र वासियों की निगाहें प्रशासन पर है, उम्मीद है कि जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाऐगा  । 
*शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper