अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जिंदा हो गया 'मरा हुआ' बुजुर्ग...

  • Share on :

इंदौर।  इंदौर के राजनगर क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय माखनलाल वेद ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले कई समय से जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। लेकिन अचानक गुरुवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें घर ले आए। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। रिश्तेदारों को सूचना के बाद सभी घर पर एकत्र हो गए। अर्थी पर लेटाने की तैयारी भी कर ली थी कि इसी बीच अचानक माखनलाल की सांसें तेज गति से चलने लगीं। घर वालों को पहले तो लगा कि यह उनका भ्रम है, लेकिन फिर उन्होंने देखा कि माखनलाल सामान्य तरीके से सांसें ले रहे हैं। शरीर में हलचल भी नजर आने लगी। घर वाले दौड़े और डॉक्टर को बुला लाए। जांच हुई तो पता चला कि माखनलाल जीवित हैं। स्वजन ने बताया कि अभी उन्हें घर पर ही रखा गया है। डॉक्टर ने कहा है कि कई बार ऐसा हो जाता है। अस्पताल में भी वे वेंटीलेटर पर ही थे।
डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद इंटरनेट पर संदेश भेजा गया कि राजनगर से साढ़े चार बजे शव यात्रा पंचकुईया मुक्तिधाम लेकर जाएंगे। लेकिन जैसे ही उनका दिल धड़कना शुरू हुआ, संदेश भेजा गया कि माखनलाल वेद अब बाबा महाकाल की कृपा से स्वस्थ हैं और पुनः उनकी सांसें आ गई हैं। शव यात्रा रद्द की जाती है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper