आर्थिक गड़बड़ियों एवं वित्तीय अनियमितता के तीन प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की जिला पंचायत सीईओ ने की वन टू वन  सुनवाई

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी। वित्तीय अनियमितता एवं आर्थिक गड़बड़ियों के प्रकरणों में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत तीन प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की वन टू वन सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत हीरापुर कोड़ियां, जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बनगवा एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की सनकुई, खमतरा, इमलिया, लालपुर और बरही ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,उपयंत्री एवं कार्यरत सरपंच, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों के पक्ष को अत्यंत धैर्यपूर्वक सुनते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों एवं प्राप्त प्रतिवाद का गहन और सूक्ष्म रूप से अध्ययन किया। ग्राम पंचायतों की सुनवाई और अभिलेखों के परिशीलन के दौरान रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper