_शुजालपुर में न्याय यात्रा की गूंज — करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर 15 तारीख को होंगे शामिल, तैयारियां चरम पर
_सूर्या परमार शुजालपुर
_शुजालपुर में करणी सेना की न्याय यात्रा — ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर होंगे शामिल, नगर में तैयारियां तेज़!
शुजालपुर।
आने वाली 15 तारीख को करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर शुजालपुर नगर में न्याय यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। इस यात्रा को लेकर करणी सेना संगठन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
_जिला संगठन मंत्री नानू बना ने बताया कि ठाकुर जीवन सिंह जी के आगमन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। करणी सैनिक लोगों से अपील कर रहे हैं कि सभी अधिक से अधिक संख्या में न्याय यात्रा में सम्मिलित हों और समाज की एकता व न्याय के इस संदेश को आगे बढ़ाएं।
*नानू बना ने आगे बताया कि यह न्याय यात्रा शुजालपुर सिटी के किशनदीप गार्डन से प्रारंभ समय सुबह 11 बजे होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाजी चौक पहुंचेगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा मंडी मार्ग से होती हुई कृषि उपज मंडी परिसर में सम्पन्न होगी।
यात्रा में बड़ी संख्या में करणी सैनिकों और समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। नगर में ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार और स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं।

