एस.एन. इनक्लेव सोसायटी के संचालक मंडल चुनाव में जी.के. वैष्णव पैनल की शानदार जीत, सभी 11 प्रत्याशी विजयी
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। नरीमन सिटी के पास स्थित एस.एन. इनक्लेव सोसायटी में आयोजित संचालक मंडल के निर्वाचन में जी.के. वैष्णव के नेतृत्व वाले पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में पैनल के सभी 11 संचालक प्रत्याशी विजयी रहे।
जीत के बाद जी.के. वैष्णव ने सभी मतदाताओं, सोसायटी के रहवासियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे सोसायटी परिवार के विश्वास, सहयोग और समर्थन का परिणाम है। नव-निर्वाचित संचालकों ने विश्वास दिलाया कि वे पारदर्शिता, विकास और रहवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
जी.के. वैष्णव एवं नव-निर्वाचित संचालक मंडल ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसायटी के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी को साथ लेकर आगे आए।

