बेलगावी में मराठी न बोलने पर कंडक्टर पर हमले का गरमा रहा मामला, कर्नाटक की बसों पर रोक

  • Share on :

कर्नाटक के बेलगावी में मराठी न बोल पाने पर बस कंडक्टर के ऊपर हुए हमले का मामला गरमाता जा रहा है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य बसों की सेवा पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बेंगलुरु से मुंबई आने वाली बस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला किया। मंत्री ने कहा कि कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर भास्कर जाधव का चेहरा भी काला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। सरनाईक ने कहा कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, तब तक बस सेवाएं बहाल नहीं की जाएंगी।
शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में जोरार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से हिरासत में ले लिया गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा है कि बेलगावी में मराठी भाषी बस चालक पर हमला हुआ है। वह कन्नड़ भाषा में बात नहीं कर पाया, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने कहा, 'हमें पता चला कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। हमने इसे लेकर देखते हुए तुरंत फोर्स भेजी और स्थिति को संभाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस पर काला रंग छिड़का है। हालांकि, किसी भी बस या अन्य को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper