चाकूबाज बदमाश विशाल उर्फ नागिन घटना के चंद घंटों में थाना चंदन नगर की गिरफ्त में

  • Share on :

आरोपी नशा करने के लिए अवैध रुपयों की माँग कर आडीवाजी कर रहा था।
चाकूबाज ने घटनास्थल पर फरियादी एवं आम जनता से मांगी माफी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की आम जनता ने तालिया बजा कर आभार व्यक्त कर की प्रशंसा ।
आदित्य शर्मा
इंदौर। दिनांक 08/02/2026 की रात्रि में घायल अभिषेक पिता राजेंद्र भगड़े उम्र 23 वर्ष निवासी पंकज किराना के पास राज नगर इंदौर को आरोपी विशाल उर्फ नागिन पिता विजय पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी रजनी शर्मा का मकान हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर द्वारा राज नगर सेक्टर एफ में चाकूबाजी कर घायल कर दिया था जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे बाद इलाज फरियादी निखिल शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी साइ मंदिर वाली गली दामोदर नगर इंदौर द्वारा थाना चंदन नगर पर शिकायत किया जिसपर थाना चंदननगर द्वारा अपराध क्रमांक 182/26 धारा 119(2)115(3)351BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । 
अपराध कायमी के पश्चात चंद घंटों में चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी विशाल उर्फ नागिन पिता विजय पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी रजनी शर्मा का मकान हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर को हिसासत में लिया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। 
चंदन नगर पुलिस द्वारा आरोपी को घटनास्थल ले जाकर अपराध के दुष्परिणाम से जनता को अवगत कराया और आरोपी द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित फरियादी एवं आम जनता से माफी मांगी गई, जिससे खुश होकर आम जनता द्वारा पुलिस के लिये ताली बजाकर प्रशंसा की गई ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper