संस्था धर्मवीर ने बस्तियों में जाकर बच्चों संग मनाई होली, खुशियों के रंग बांटे

  • Share on :

राजेश धाकड़

इंदौर मेँ होली के अवसर पर सामाजिक संस्था धर्मवीर द्वारा विभिन्न बस्तियों में जाकर बच्चों के बीच खुशियों के रंग बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाल श्रीवास ने बताया कि हर वर्ष संस्था बस्तियों के बच्चों के साथ होली मनाती है और उन्हें शुभकामनाएं देती है।

इस दौरान बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, गुब्बारे और चॉकलेट वितरित किए गए और उनके साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई गई। बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, और उन्होंने पूरे जोश के साथ रंगों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अशोक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता हितेश शर्मा, तथा घुमंतू कार्य जिला जगन्नाथ के संयोजक एडवोकेट दीपक चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, संस्था धर्मवीर के सचिव चेतन भोसले, दुर्गेश गोलकर, सौरभ पांडे, रामेश्वर चौरसिया समेत सभी सदस्यगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संस्था धर्मवीर ने इस पहल के माध्यम से समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया और जरूरतमंद बच्चों को त्योहार की खुशियों से जोड़ा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper